एटा। यूपी के एटा से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां आज होली के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। थाना बागवाला क्षेत्र में एटा-गंजडुंडवारा रोड स्थित खारजा नहर में बाइक गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार डंबर सिंह अपने पुत्र के साथ फरीदाबाद से अपने साले को एटा के अहमदाबाद गांव छोड़कर वापस गांव जमालपुर थाना सहावर जिला कासगंज जा रहे थे। जैसे ही वह खारजा नहर के पास पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक उछलकर सीधे नहर में जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाना बागवाला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई। होली के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे से गांव जमालपुर और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending
ड्रोन हमले के बाद साउथ कॉकसस तक फैला मिडिल ईस्ट तनाव
चार साल में डेढ़ गुना बढ़ी उत्तराखंड की जीएसडीपी, प्रति व्यक्ति आय और उद्योगों में भी तेज़ बढ़ोतरी
नीतीश के बड़े ऐलान के बाद पटना की सड़कों पर जुटे कार्यकर्ता
मिडिल ईस्ट वॉर लाइव: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच घातक टकराव
रुद्रपुर हादसे के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
82 डॉलर पर तेल, भारतीय बाजार में बढ़ी अस्थिरता
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी होली की शुभकामनाएं
एटा में नहर के पास बाइक हादसे में दो की मौत