नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बागेश्वर जिले के कांडा तहसील सहित कई अन्य गांवों में अवैध खड़िया खनन से आई दरारों के मामले में स्वतः संज्ञान लिए जाने वाली जनहित याचिका के अलावा 165 खनन इकाइयों से सम्बन्धित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करते हुए कोर्ट की खण्डपीठ ने राज्य सरकार से 2 सप्ताह में शपथ पत्र पेश कर पीड़ित परिवारों की परेशानियों को दूर करने के लिए किए जा उपायों से कोर्ट को अवगत कराने को कहा है। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने अगस्त माह की तिथि नियत की है। बता दें कि पूर्व में कांडा तहसील के ग्रामीणों ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजकर कहा था कि अवैध खड़िया खनन से उनकी खेतीबाड़ी, घर, पानी की लाइनें चौपट हो चुकी हैं। जो धन से सपन्न थे उन्होंने अपना आशियाना हल्द्वानी व अन्य जगह पर बना दिया है। अब गावों में निर्धन लोग ही बचे हुए हैं। उनके जो आय के साधन थे उनपर अब खड़िया खनन के लोगों की नजर टिकी हुई है। इस सम्बंध में कई बार उच्च अधिकारियों को प्रत्यावेदन भी दिए, लेकिन उनकी समस्या का कुछ हल नही निकला। इसलिए अब हम न्यायालय की शरण में आये हैं। उनकी समस्या का समाधान किया जाए।
Trending
सीएम धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ, सभी को दी शुभकामनाएं
सैकड़ों शैक्षणिक संस्थानों के सामने गहराया असमंजस: मदरसा बोर्ड खत्म होने से पहले फीस पर सस्पेंस
मेडल लाओ और सीधे सरकारी नौकरी पाओ: उत्तराखंड सरकार ने लागू किया आउट ऑफ टर्न जॉब नियम
डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम का बड़ा बयान: समय पर त्रुटिहीन मतदाता सूची बनाने में मिलेगी बड़ी मदद
उत्तराखंड पर्यटन में आएगी बड़ी क्रांति: यूटीडीबी बोर्ड बैठक में ₹514 करोड़ के महा-बजट को हरी झंडी, खाली पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
उत्तराखंड के मुख्य शिक्षा अधिकारियों की बढ़ी मुश्किलें: महानिदेशालय ने पिछली सूची की विसंगतियों पर मांगा जवाब
कांडा खनन मामला: हाईकोर्ट ने दो सप्ताह में सरकार से मांगा शपथ पत्र
कोसी नदी में बढ़ते मलबे से बाढ़ के खतरे की आशंका