देहरादून/रुद्रपुर। उत्तराखण्ड में रंगों का उत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान पहाड़ से लेकर मैदान तक रंगोत्सव की धूम देखने को मिली। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया था। कहीं पारंपरिक गीतों की मधुर धुन गूंज रही है तो कहीं डीजे की बीट पर युवा झूमते नजर आ रहे हैं। गांव हो या शहर, हर गली रंगों से सराबोर दिखाई दे रही है। होल्यारों की टीमें ढोल-दमाऊं की थाप के साथ घर-घर पहुंच रही हैं। लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिल रहे हैं और होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस दौरान राजधानी देहरादून, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और अल्मोड़ा समेत तमाम जगहों पर होल्यार होली के रंगों में रंगे नजर आए। इधर रंगोत्सव को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।रंग-बिरंगी होली टी-शर्ट पहनकर, हाथों में पिचकारी लिए नन्हें बच्चे सुबह से ही सड़कों पर निकल पड़े। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम हस्तियों ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।
Trending
ड्रोन हमले के बाद साउथ कॉकसस तक फैला मिडिल ईस्ट तनाव
चार साल में डेढ़ गुना बढ़ी उत्तराखंड की जीएसडीपी, प्रति व्यक्ति आय और उद्योगों में भी तेज़ बढ़ोतरी
नीतीश के बड़े ऐलान के बाद पटना की सड़कों पर जुटे कार्यकर्ता
मिडिल ईस्ट वॉर लाइव: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच घातक टकराव
रुद्रपुर हादसे के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
82 डॉलर पर तेल, भारतीय बाजार में बढ़ी अस्थिरता
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी होली की शुभकामनाएं
एटा में नहर के पास बाइक हादसे में दो की मौत