देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में अधिकारियों की तैनाती को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने एक साथ 14 अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनमें एक सहायक पुलिस अधीक्षक, सीधी भर्ती के 10 पुलिस उपाधीक्षक और पदोन्नति के बाद तैनाती पाने वाले तीन पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारी देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर हरिद्वार भेजा गया है। वहीं पदोन्नति के बाद तीन पुलिस उपाधीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पन्त को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार और नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय देहरादून में तैनाती दी गई है। इसके अलावा प्रशिक्षण पूरा कर चुके सीधी भर्ती के 10 पुलिस उपाधीक्षकों को भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनाती दी गई है। आदेश के तहत दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी, अंकित थपलियाल को ऊधमसिंहनगर, लव शर्मा और समीरण भट्ट को नैनीताल में तैनाती मिली है। इसी क्रम में तनुजा बिष्ट को टिहरी, आदित्य तिवारी को देहरादून, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़, अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग और विनय सिंह को नैनीताल भेजा गया है।
Trending
राजेश साह को बागेश्वर में मिली नई तैनाती
मंदिरों के सौंदर्यीकरण और आधारभूत ढांचे पर सीएम धामी का फोकस
किच्छा निकाय चुनाव के दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ के गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में फर्जी मेडिकल दाखिला प्रमाणपत्रों की SIT जांच
नाबालिग केस में एक आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
मंधाना और ऋचा घोष के दम पर भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता स्वर्ण
नैनीताल में पंच आरती का विशेष महत्व, पांच तत्वों से होती है आराधना
ज्योलीकोट कांड: दूषित पानी से मौतों पर धामी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा चाबुक, 6 बड़े अधिकारी निलंबित